उत्तर प्रदेश भाजपा में पिछले कई हफ्तों से चल रहे अध्यक्ष पद के समीकरण अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गए हैं।13 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय महासंगठन मंत्री विनोद तावड़े के लखनऊ पहुँचने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।बताया जा रहा है कि यह दौरा सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठनात्मक बदलाव को अंतिम रूप देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी, प्रदेश नेतृत्व और कोर ग्रुप के सदस्यों को 14 दिसंबर को लखनऊ में रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे साफ है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर जल्द मुहर लगाने जा रही है।पीयूष गोयल और विनोद तावड़े का लखनऊ आगमन प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआतसंभावित दावेदारों पर कोर ग्रुप की प्रारम्भिक बैठक लखनऊ और दिल्ली के बीच लगातार राजनीतिक संवाद सुबह 11 बजे IGP में महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश भाजपा की बड़ी रणनीतिक मीटिंग संगठनात्मक रिपोर्ट, समीक्षा और अंतिम अनुमोदन नए अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा की संभावना सबसे प्रबल सूत्र यह भी संकेत देते हैं कि भाजपा इसी दो दिनों में यूपी में बड़ा संदेश देने की तैयारी में है।
भाजपा की आंतरिक बैठकों और उम्मीदवारों के बारे में चल रही समीक्षा के आधार पर आज देर रात तक प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर काफी हद तक तस्वीर साफ हो सकती है।लखनऊ में भाजपा कार्यालय और प्रदेश नेतृत्व दोनों जगह राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं और नेताओं में भी उत्सुकता चरम पर है कि आखिर भाजपा प्रदेश नेतृत्व की कमान किसे सौंपेगी।
Tags
Trending

.jpeg)
